HARIDWARUTTARAKHAND

रिटर्निंग ऑफिसरों की बैठक व ट्रेनिंग आयोजित

हरिद्वार

जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) प्रतीक जैन की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पादित कराये जाने के सम्बन्ध में समस्त रिटर्निंग आफिसरों व सहायक रिटर्निंग आफिसरों की बैठक व ट्रेनिंग आयोजित हुई। बैठक व ट्रेनिंग में प्रोजेक्टर के माध्यम से रिटर्निंग आफिसर व सहायक रिटर्निंग आफिसर को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त करना, उनकी समीक्षा करना, उम्मीदवारों द्वारा नाम वापसी, उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित करना,मतदान दलों का प्रशिक्षण, उनकी रवानगी, मतदान सम्पन्न होने के पश्चात मत पेटियों की वापसी, मतगणना केन्द्र पर प्रकाश, फर्नीचर, पानी, शामियाना तथा माइक आदि की व्यवस्था के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) व नोडल अधिकारी वीर सिंह बुदियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पं. स्थानीय) आरआर थपलियाल, समस्त रिटर्निंग आफिसर व सहायक रिटर्निंग आफिसर सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।