भर्ती घोटालों के खिलाफ कांग्रेस का एक घंटे का उपवास, धरना
देहरादून
कचहरी स्थित शहीद स्थल पर राज्य आन्दोलन के शहीदों के सपनों के उत्तराखण्ड में फैले व्यापक भर्ती घोटालों के खिलाफ उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कंाग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक घण्टे का उपवास व धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सर्वप्रथम राज्य आन्दोलन के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की जनता ने बहुत आशा और विश्वास के साथ भाजपा को भारी बहुमत के साथ डबल इंजन का तोहफा दिया था परन्तु भय-भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का दावा करने वाली उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार भ्रष्टाचार रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नौजवानों को रोजगार मुहैया कराना तो दूर जिन सरकारी पदों पर अभी तक भर्तियां की भी गई हैं उनमें भारी भ्रष्टाचार एवं भाई भतीजावाद को अंजाम को दिया गया है। इस अवसर पर धरने व उपवास में पूर्व विधायक राजकुमार, मथुरादत्त जोशी, मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल, गरिमा दसौनी, गोदावरी थापली संजय किशोर, नवीन जोशी, लक्ष्मी अग्रवाल, राजेश चमोली, आशा मनोरमा डोबरियाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

