भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर धरना आरंभ
देहरादून,
उत्तराखण्ड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में यूकेएसएसएसी पेपर लीक घोटाले सहित राज्य गठन से लेकर अब तक के सभी भर्ती घोटालों की सीबीआई से जांच कराये जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना आरंभ कर दिया है। आज प्रकोष्ठ के निवर्तमान केन्द्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता घंटाघर स्थित पर्वतीय गांधी इन्द्रमणि बडोनी की प्रतिमा के समक्ष इकटठा हुए और वहां पर प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन धरना आरंभ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यूकेएसएसएससी द्वारा आयोजित किये गए विवादित परीक्षाओं की सीबीआई जांच की आवश्यकता है। इस अवसर पर दल अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

