चहेतों को नियुक्तियां दिये जाने के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला जलाया
देहरादून,
महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने यूकेएसएसएससी, विधानसभा व कई अन्य सरकारी विभागों में अपने चहेतों को नियुक्तियां दिये जाने के विरोध में भाजपा सरकार का एस्ले हॉल चौक पर पुतला दहन किया। आज महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन में इकटठा हुए और वहां से चहेतों को नियुक्तियां दिये जाने के विरोध में राज्य सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर डा. गोगी ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। उन्हांेने कहा कि कोई भी ऐसा विभाग नही है जिसमें घोटाला ना हुआ होे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनावों में देश के युवाओं से हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, परन्तु एक भी वादा पूरा नही किया है। आज का युवा अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में चल रही धांधली से पूरे देश में उत्तराखण्ड सरकार की बदनामी हो रही है। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की जनता ने बहुत आशा और विश्वास के साथ भाजपा को भारी बहुमत के साथ डबल इंजन का तोहफा दिया था परन्तु भय-भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का दावा करने वाली उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार भ्रष्टाचार रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। गोगी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही सरकारी संस्थाएं बेचने के साथ साथ सरकारी नौकरियां भी लाखों रूपये लेकर बेची जा रही ह इस अवसर पर पुतला दहन में महिला कंाग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, उपेन्द्र थापली, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, पूरण सिंह रावत, विपुल नौटियाल, मोहन जोशी, संदीप चमोली, जगदीश धीमान, प्रमोद गुप्ता, अल्ताफ, पार्षद जितेन्द्र तनेजा, मोहित ग्रोवर, सुमित्रा ध्यानी, संगीता गुप्ता, कोमल बोहरा, आशा मनोरमा शर्मा, लक्की राणा, मोहन काला आदि उपस्थित रहे।

