UTTARAKHAND

स्मार्ट सिटी बस चालकों एवं रेगुलर सिटी बस चालकों की समस्या से सम्बंधित सीएम को ज्ञापन

देहरादून,

कांग्रेस द्वारा लंबे समय से लगातार जनता के मुद्दे उठाए जा रहे हैं जिसके तहत अब स्मार्ट सिटी बस चालकों एवं सह चालकों की समस्या को उजागर किया गया। देहरादून राजपुर से पूर्व विधायक राजकुमार ने स्मार्ट सिटी बस चालकों और रेगुलर सिटी बस चालकों की समस्याओं पर संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने अपने ज्ञापन के द्वारा मुख्य को कहा की स्मार्ट सिटी चालक सह चालक समूह की समस्याओं पर अभी तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं, इसलिए इनके पक्ष में कार्यवाही की जाए। पूर्व में जब यह चालक एवं सह चालक उत्तराखंड परिवहन निगम, रोडवेज की समान्य बसों में सेवारत थे तो उस समय इनका वेतन रूपये 25000 तक होता था, तो वहीं अब उत्तराखंड परिवहन निगम के अन्तर्गत आने वाली स्मार्ट सिटी बसों में इनका वेतन मात्र रूपये 15000 तय किया गया है जो आज की महंगाई के समय में कदापि उचित नही है। ज्ञापन में कहा गया कि एक ही निगम के अंतर्गत वेतन में इतना अंतर चिंतनीय है। ज्ञापन में कहा गया कि दूसरी समस्या यह है कि मौजूदा समय में चालक एवं सह चालकों की भर्ती संविदा या फिर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर हो रही हैं, जिसमे इन्हें एक निश्चित समय तक सेवा में रखने के पश्चात सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा जो की सरासर गलत है। पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा सभी संविदा पर लगे चालक एवं सह चालकों को नौकरी पर पक्का किया गया था इसलिए वर्तमान सरकार को भी पूर्व सरकार की तरह यह कदम बढाना चाहिए। ज्ञापन में कहा गया कि फिलहाल पूरे शहर में स्मार्ट सिटी बस के स्मार्ट बस स्टॉप नही बनाए गए हैं जिससे की आमजनों को तरीके से बस में उतरने या चढने की सुविधा प्राप्त हो और शहर की सडकों पर बने बडे बडे गड्ढे और जलभराव के कारण इलेक्ट्रिक बस यात्रा की गुणवत्ता खराब हो रही है और बस की हालत दयनीय होती जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री से मिलने वालों में अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।