पुण्यतिथि पर उक्रांद ने स्व. विपिन चंद्र त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि
देहरादून,
उक्रांद के शिल्पी, राज्य के थिंक टैंक स्व. विपिन चंद्र त्रिपाठी की 18 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच के लिए आंदोलन को अंतिम अंजाम तक ले जाने का संकल्प उक्रांद द्वारा लिया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सहित राज्य में सहकारिता भर्ती घोटाला, विश्व विद्यालय भर्ती घोटाला, सचिवालय व विधानसभा रक्षक व अन्य पदों पर बैक डोर भर्ती घोटालों सहित सभी की सीबीआई जांच की मांग को लेकर घंटाघर स्थित पर्वतीय गांधी स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी की मूर्ति में दूसरे दिन महिला प्रकोष्ठ की निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष प्रमिला रावत के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस अवसर पर साथ में मीनाक्षी घिल्डियाल, उत्तरा पंत बहुगुणा, शकुंतला रावत, तरुणा जेठूड़ी, किरन रावत, बीना नेगी, तारा देवी, शशि बाला, बिमला बहुगुणा, संगीता उनियाल, सरोज कश्यप मातृ शक्ति साथ में बैठे। इस अवसर पर धरना स्थल पर दल के पूर्व अध्यक्ष, विचारक व दल के शिल्पी पूर्व विधायक विपिन चंद्र त्रिपाठी की 18 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दल के पूर्व अध्यक्ष बी डी रतूड़ी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने विपिन दा को याद करते हुए उनके संघर्षो से प्रेरणा लेकर चलना होगा। इस अवसर पर दीपक गैरोला,केंद्र पाल तोपवाल, राजेंद्र प्रधान, दीपक रावत, रविन्द्र ममगांई, सोमेश बुड़ाकोटी, मुकेश पाठक, शशिकांत, अशोक नेगी, जितेंद्र पंवार, पंकज उनियाल, रंजन कोठियाल, किरन रावत कश्यप आदि उपस्थित रहे।

