dehradun

कृषि मंत्री से की नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी एवं उपाध्यक्ष नीरु देवी ने भेंट

देहरादून,
भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी एवं उपाध्यक्ष नीरु देवी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उनके कैम्प कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित कैम्प कार्यालय में मुलाकात के दौरान मंत्री ने दोनों प्रदेश पदाधिकारियों का पौंधा देकर स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दोनों पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा नेता वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, मयंक गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।