अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर स्वास्थ्य विभाग ने निकाली साइकिल रैली
हरिद्वार
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर स्वास्थ्य विभाग ने साइकिल रैली का आयोजन किया। रैली को सीएमओ डॉ. मनीष दत्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएमओ स्वंय भी रैली में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। रविवार को विभाग ने नेहरु युवा केंद्र से रैली का आयोजन किया। रैली में स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। रैली भगत सिंह चौक, चंद्राचार्य चौक, पुराने रानीपुर मोड़ से होते हुई ऋषिकुल तिराहे से वापस नेहरु युवा केंद्र पर समापन हुआ। इस दौरान एसीएमओें डॉ. आरके सिंह, डॉ. जीएस तेलियान, सुखबीर सिंह, सुमित सक्सेना, सुनील राणा, रोहित यादव, तृषा अत्री, अवनीश, अनुज, सिद्धांत, केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सुमन देव कॉलेज, एचईसी कॉलेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया।

