HARIDWARUTTARAKHAND

जीवन में संस्कारों को जीवित रखने की आवश्यकता:  स्वामी चिदानंद मुनि

हरद्विार

  भारत विश्व को एक नई दिशा देने को तैयार है, अब भारत को भारत की दृष्टि से देखना होगा। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि रविवार को सिडकुल स्थित एक होटल में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित चुनाव कार्यक्रम व रंग पर्व महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए यह बात कही। स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि जीवन में संस्कारों को जीवित रखने की आवश्यकता है। होली हमें अपनी संस्कृति एवं जड़ों से जुड़े रहने का संदेश देती हैं। अति विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड संस्कृत विवि के कुलपति डॉ. दिनेश शास्त्री ने कहा कि होली हमारे लिए एक पर्व मात्र नहीं है। यह हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। कार्यक्रम के प्रथम चरण में भारत विकास परिषद के प्रांतीय पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। जिसमें परिषद का अध्यक्ष ब्रज प्रकाश गुप्ता को तथा महासचिव मनीषा सिंहल व वित्त सचिव रोहित कोचग्वे को चुना गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव सेवा नरेश गोयल, विनीत संगल, संगीता सिंह, फिल्म अभिनेत्री व उड़ान सीरियल की नायिका कविता चौधरी, अर्जुन दास भारद्वाज, प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, रविंद्र कपूर,भेल शाखा के अध्यक्ष वैध एमआर शर्मा, पंचपुरी शाखा अध्यक्ष एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान मौजूद रहे। सभी ने जमकर फूलों की होली खेली।