HARIDWARUTTARAKHAND

तमंचे की नोक पर व्यापारी को लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

हरिद्वार

दुकान में घुसकर तमंचे की नोक पर व्यापारी से सोने की चेन व अगूंठी लूटने वाले बाइक सवार दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस ने लूटी गयी सोने की चेन व दो अगूंठीए 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस समेत वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बात की जानकारी रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में रविवार को एसपी सिटी स्वंतत्र कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि व्यापारी बृजेश नारायण गोयल निवासी एन-276 शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार ने 17 जनवरी को तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी दुकान में घुसकर तमंचे की नोक पर मारपीट कर घायल करते हुए गले की सोने व दो सोने की अगूंटी लूट कर कुछ दूरी पर खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि एसएसपी अजय सिंह की ओर से बाइक सवार लुटेरों को दबोचने के लिए कडे निर्देश दिये गये थे। बाइक सवार लुटेरों तक पहुंचने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गयी। जिन्होंने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए बदमाशों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने लुटेरों को दबोचने के लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी। इसी दौर सूचना पर पुलिस टीम ने बाइक सवार दोनों लुटेरों को सीसीआर टॉवर के पास से दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने लूटी गयी सोने की चैन, दो सोने की अगूंठी और 315 बोर का एक तमंचा और वारदात में इस्तेमाल बिना नम्बर प्लेट की बाइक बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया कि लुटेरों को कोतवाली रानीपुर लाया गया। पूछताछ के दौरान लुटेरों ने अपना नाम सनी सैनी पुत्र बृजपाल सिंह निवासी गणेश कॉलोनी, 10 नंबर गली, थाना सीता रोड जिला चंदौसी उत्तर प्रदेश, हाल-शांति मार्ग गली प्रेम विहार चौक के पासए हरिपुर कलाए थाना रायवालाए जनपद देहरादून और सनी कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी पंजाबी ढाबा, सर्वानंद घाट, थाना कोतवाली नगर हरिद्वार बताते हुए लूट की वारदात को अंजाम देना कबूला है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय मेें पेश कर जेल भेज दिया। (