CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

रंगदारी मांगने वाला कुख्यात सुनील राठी का शूटर गिरफ्तार

हरिद्वार

कुख्यात सुनील राठी के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बुलेट प्रुफ स्कॉर्पियों सवार कुख्यात के शूटर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस टीम ने .45 बोर की एक पिस्टलए एक मैगजीनए 10 जिंदा कारतूसए 01 डोगल मय सिमए 03 मोबाइल बरामद किये हैं। पूछताछ के दौरान शूटर ने कुख्यात सुनील राठी के लिए काम करना और उसकी पत्नी के कहने पर नवोदय नगर स्थित भूमि के मामले में भूमि स्वामी से व्हाट्सएप कॉल पर सुनील राठी से बात कराने तथा मामले को निपटाने के लिए उसके द्वारा 50 लाख की रंगदारी मांगना स्वीकार किया है। इस बात की जानकारी एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने रविवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान साझा की। उन्होंने बताया कि रविकांत मलिक पुत्र दुष्यंत मलिक निवासी बड़ा परिवार गुरूकुल कांगड़ी कनखल हरिद्वार ने 13 फरवरी 23 को सिडकुल थाने में तहरीर देते हुए शिकायत की गयी थी। तहरीर में कहा गया था कि उसके द्वारा नवोदय नगर रोशनाबाद में मोहन चंद त्यागी से एक प्लाट अपनी पत्नी छवि मलिक के नाम से खरीदा था। जिसपर कुछ लोगों ने कब्जा करने की नीयत से 08 दिसम्बर 22 को प्लाट की दीवार तोड़ दी थी। जिस पर उसके द्वारा एसडीएम से प्लाट पर काम करने की अनुमति मांगी गयी थी। चूंकि कुछ हिस्सा महेश त्यागी के नाम पर था। उन्होंने बताया कि आरोप है कि इसी बीच उसे नीरज मलिक निवासी नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वारए प्रदीप राठीए विपिन राठी, रोहताश राठी निवासीगण टिकरी बागपत यूपी द्वारा किसी ना किसी माध्यम से उसको व मेरे बड़े भाई अमरकांत मलिक को जान से मारने की लगातार धमकी दी जा रही है। आरोप है कि उक्त लोग कख्यात सुनील राठी गैंग के लोग है। तहरीर में आगे कहा गया है कि उसके भाई को व्हाट्सएप पर धमकी भरी कॉल व मैसेज भेजा गया है। आरोप है कि कॉलर ने अपने आपको सुनील राठी बताते हुए कहा कि जेल आओ अगर तुम्हे प्लाट चाहिए तो मुझे 50 लाख दोए पैसे किसे देने हैं यह मैं तुम्हे फोन करके बताउंगा। अगर पैसे नहीं दिये तो मेरे आदमी नीरज मलिकए प्रदीप राठीए रोहताशए विपिन राठी व सुनील गुज्जर प्लाट पर कब्जा कर लेंगे। एसएसपी ने बताया कि पीडित का आरोप है कि पूर्व में भी इनके द्वारा उसके प्लाट पर कब्जा करने का प्रयास किया जा चुका है। आरोप है कि इससे पूर्व में उसे और उसके भाई को सुशील गुज्जर निवासी मीरगापुर यूपी ने जमालपुर कनखल बुलाकर हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर धमकाया था कि प्लाट मेरे भाई सुशील राठी के नाम या उसके आदमियों के नाम कर दो नहीं तो तुम्हारे परिवार को मार देंगे। पीड़ित ने आशंका जताई है कि सुनील राठी के आदमी कभी उसके व उसके परिवार की हत्या करा सकते है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले को एक चुनौती के तौर पर स्वीकार करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उनके द्वारा बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गयी, जिसमें सीआईयू को भी शामिल किया गया। पूरे मामले को उनके द्वारा मॉनेटरिंग किया जा रहा था। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी कि इसी दौरान शनिवार को पुलिस टीम ने सूचना पर कुख्यात के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में बुलेट प्रुफ स्कॉर्पियो सवार सुशील गुज्जर पुत्र ज्ञान सिंह निवासी मिरगपुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर को सिडकुल क्षेत्र से दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस टीम ने .45 बोर की एक पिस्टलए एक मैगजीनए 10 जिंदा कारतूसए 01 डोगल मय सिमए 03 मोबाइल बरामद किये। कप्तान ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी सुशील गुज्जर ने खुलासा किया कि वह सुनील राठी के लिए काम करता है। उसी ने नवोदय नगर हरिद्वार में एक प्लॉट को लेकर सुनील राठी की पत्नी दिपाली के कहने पर दिपाली का फोन उसको आने पर कहा था कि अमरकान्त की सुनील राठी से बात करानी हैए मैं तुम्हे कान्फ्रेंस में लूगी फिर उसने अमरकान्त के पास जाकर दिपाली के फोन आने पर जिसमें सुनील राठी पहले से कॉन्फ्रेस काल में था। दिपाली के कहने पर अमरकान्त की बात सुनील राठी से कराई थी। सुनील राठी ने अमरकान्त को धमकी दी थी कि भूमि के एवज में 01 करोड़ ले या ढाई करोड़ दे दे। इस पूरे मामले को निपटाने के लिये उसने 50 लाख रूपये की रंगदारी अमरकांत से मांगी गयी थी साथ ही धमकी दी थी कि अगर बात नहीं मानी तो उसको परिवार के साथ उड़ा दिया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में संगीन मामलों में एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमारए क्राइम एसपी रेखा यादव और शूटर को गिफ्तार करने वाली टीम मौजूद रही।