NATIONAL

केंद्र सरकार ने 63 तौल मशीन विनिर्माताओं, आयातकों को कारण बताओ नोटिस भेजा

नयी दिल्ली

सरकार ने ई-कॉमर्स मंचों पर व्यक्तिगत वजन और माप मशीन मसलन किचन स्केल (रसोई में तौलने की मशीन) बेचने वाले 63 विनिर्माताओं, आयातकों और विक्रेताओं को नोटिस जारी किया है। नोटिस में पूछा गया है कि क्या उन्होंने सभी नियामकीय मानदंडों का अनुपालन किया है। ई-कॉमर्स मंचों पर इन उत्पादों की अनधिकृत बिक्री के संबंध में कई उपभोक्ता शिकायतों के बाद यह नोटिस भेजा है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा उपभोक्ता शिकायतों और स्वतरू संज्ञान के आधार पर जून से 29 अगस्त के बीच 63 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में विनिर्माताओं, आयातकों और विक्रेताओं को मॉडल की मंजूरी, विनिर्माणध्आयातकध्डीलर लाइसेंस और वजन पैमाने के सत्यापन का विवरण उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई स्वतः संज्ञान के आधार पर की गई है। यह देखा गया था कि वजन और माप उपकरणों के कुछ निर्माताध्आयातक कानून के प्रावधानों का पालन किए बिना किचन स्केल और व्यक्तिगत वजन मशीन बेच रहे हैं। विधिक मापविज्ञान अधिनियम, 2009 के अनुसार निर्माताओं और आयातकों को अपने वजन और माप उपकरण के मॉडल, निर्माण लाइसेंस, आयात पंजीकरण और सत्यापनध्स्टाम्प के लिए मंजूरी प्राप्त करना आवश्यक है।