कार्तिक कुमार को लेकर सुनील मोदी का नीतिश पर तंज, कई विकेट आने वाले दिनों में गिर सकते
पटना
बिहार में नीतीश के महागठबंधन में शामिल होकर सरकार का गठन करने के साथ ही भाजपा उन पर हमलावर है। इसी कड़ी में बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री कार्तिक कुमार को लेकर इशारों-इशारों में भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने नीतीश पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इसतरह के कई विकेट आने वाले दिनों में गिर सकते हैं। दरअसल, मंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही कार्तिक कुमार विवादों में घिरे रहे, इसतरह के उन्होंने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि कार्तिक को कल देर रात इस्तीफा देना पड़ा। ये वहीं कार्तिक हैं, जिन पर हत्या की नीयत से अपहरण के मामले में गिरफ्तारी का वारंट था, आत्मसमर्पण करने के बजाय उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। नीतीश के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार में 16 अगस्त को कार्तिक कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली थी और उन्हें विधि मंत्री बनाया गया था लेकिन बाद में उनका विभाग बदलते हुए उन्हें गन्ना उद्योग की जिम्मेदारी दे दी थी। हालांकि कार्तिक कुमार ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद कार्तिक कुमार ने नाराजगी की खबरों का खंडन करते हुए पार्टी के प्रति एकजुटता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी या अपने नेता के प्रति उनकी कोई नाराजगी नहीं है।

