सेना के साथ हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए
नई दिल्ली
बारामूला के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू करने के बाद सोपोर शहर के बोमई इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया।
गोलीबारी में आम नागरिक भी घायल हुआ हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि दोनों आम नागरिकों पर हमले की साजिश रच रहे थे। कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने ट्वीट किया, जैश-ए-मोहम्मद के मारे गए आतंकवादियों की पहचान सोपोर के मोहम्मद रफी और पुलवामा के कैसर अशरफ के रूप में हुई है। आतंकवादी रफी पर इससे पहले दो बार पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोनों कई आतंकी अपराधों में शामिल थे। सूचना के अनुसार वे सोपोर क्षेत्र में आम नागरिकों पर हमला करने की साजिश रच रहे थे।

