आप ने भर्ती घोटाले के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला जलाया
देहरादून
आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने įदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया के नेतृत्व में लैंसडाउन चौक पर जमकर įदर्शन किया एवं धामी सरकार का पुतला दहन किया। अधिक जानकारी देते हुए पार्टी के गढ़वाल मीडिया įभारी रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि यूकेएसएसएससी एवं विधानसभा सहित अन्य मंत्रालयों में बैक डोर से एंट८ी को लेकर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता आज लैंसडाउन चौक पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं राज्य सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान पार्टी उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया ने कहा कि उŲाराखंड का युवा आज अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है और उसे लग रहा है कि उसके हक पर डाका डाला गया है जिस įकार से यूकेएसएसएससी में पेपर लीक हुए उससे युवाओं का मनोबल टूटा है एवं वे आज सरकार की इस कार्यįणाली से बहुत दुखी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले में सरकार की संलिप्तता साफ दिखाई देती है। इस मौके पर रविंद्र आनंद ने कहा कि आज भर्ती घोटाला विधानसभा में बैक डोर से एंट८ी एक राष्ट८ीय मुद्दा बन गया है और पूरे देश की जनता की निगाहें इस बात पर टिकी हुई है कि इस įकरण में आगे क्या कार्रवाई होती है क्या सिर्फ छोटी मछलियों को पकड़ कर खानापूर्ति की जाएगी या बड़े मगरमच्छों के खिलाफ भी कुछ कार्यवाही होगी उन्होंने कहा कि उŲाराखंड के युवाओं का भविष्य जिस įकार गर्त में धकेलने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है उसे युवा भूलने वाले नहीं हैं और आगामी चुनाव में इसका करारा जवाब देने को तैयार है। इस मौके पर उमा सिसोदिया, रविंद्र आनंद, डीके पाल, राधा सिंह, आरती राणा, सीमा कश्यप, विपिन खन्ना, मुकेश पांडे, पंकज अरोड़ा ,सुरेंद्र बिंद्रा ,अशफाक ,सुशांत थापा, श्याम बाबू पांडे, जितेंद्र पंत, अशोक सोनकर, कुलदीप सहदेव, मोनिका जयसवाल, बबीता कंडवाल, įियंका डबराल, पूजा गर्ग, वसीम अंसारी, इकरार अंसारी, जगमोहन नेगी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे

