शहीद उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
देहरादून,
उत्तराखण्ड įदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने įदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मसूरी गोलीकाण्ड की बरसी पर उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन मे शहीद हुए आन्दोलनकारियों के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर įदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज मसूरी गोलीकाण्ड की बरसी पर हम उन सभी शहीदों को शत-शत् नमन करते हैं जिन्होंने इस आन्दोलन में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि अलग उŲाराखण्ड राज्य निर्माण का सपना आन्दोलन के शहीदों की शहादत के कारण साकार हो पाया। उŲाराखण्ड राज्य शहीद आन्दोलकारियों की धरोहर है जिन्होंने राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि उŲाराखण्ड का जनमानस शहीदों और आन्दोलनकारियों के इस महान बलिदान को शत शत नमन करता है। उन्होंने कहा कि उŲाराखण्ड राज्य आन्दोलन में मातृ शक्ति, छात्र शक्ति, युवा शक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जिसे उŲाराखण्ड के इतिहास में सदैव याद किया जाता रहेगा। राज्य निर्माण आन्दोलन में मसूरी, खटीमा तथा मुज्जफरनगर के गोलीकाण्ड के शहीदों की बडी भूमिका रही है जिसने राज्य निर्माण आन्दोलन को मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने उŲाराखण्ड राज्य निर्माण की अवधारणा तथा राज्य निर्माण के शहीदों की भावनाओं को साकार रूप देने एवं जनभावनाओं के अनुरूप गैरसैंण में विधानसभा भवन का निर्माण करवाते हुए माह नवम्बर, 2015 में गैरसैंण में विधानसभा सत्र आहूत किया गया। इसी के साथ राज्य विधानसभा में वर्ष 2017 का बजट सत्र गैरसैंण में आहूत करने का संकल्प भी पारित किया गया था। इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मथुरादŲा जोशी, įदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूरन सिंह रावत, नवीन जोशी, पीके अग्रवाल, गरिमा दसौनी, मीडिया पैनलिस्ट सुनीता प्रकाश, डॉक्टर जसविन्दर सिंह गोगी सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

