dehradunUTTARAKHAND

नंदाष्टमी की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन आज

देहरादून

श्री नंदा देवी राज राजेश्वरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शनिवार को नंदाष्टमी की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। आज परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि शनिवार को नंदाष्टमी की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा और चार सितम्बर को विशाल डोली कलश शोभा यात्रा, मां नन्दा कौथिग-2022) का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई है। उन्होंने कहा कि चार सितम्बर को प्रातः साढे नौ बजे से नन्दाष्टमी के शुभ पर्व पर उत्तराखण्ड की आराध्य मां नन्दा देवी की विशाल डोली कलश शोभा यात्रा, मां नन्दा कौथिग-2022 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिसमें बद्रीश कालोनी, नेहरू कालोनी, डाण्डा धर्मपुर, दिव्य विहार, सारथी विहार, राजीव नगर महिला मंगल दलों, महिला कीर्तन मण्डलियां एवं अन्य गणमान्य महानुभावों के अतिरिक्त भक्तगण, श्रद्धालु सम्मिलित होंगें और विभिन्न स्थानों से होते हुए यह डोली कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर में पहंुचकर समाप्त होगी।इस अवसर पर वार्ता में अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।