dehradunUTTARAKHAND

रैली निकाल स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक

देहरादून,

केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में आज स्वच्छता पखवाड़े के तहत रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए विद्यालय की प्राचार्य उमा चंद्रा ने बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महात्मा गांधी से प्रेरित होकर स्वच्छ भारत के नारे को साकार करने का सभी से आह्नान किया। उन्होंने कहा हम सबको कम से कम वर्ष भर में 100 घंटे अपने समाज को स्वच्छता के लिये जरूर देने चाहिये तभी स्वच्छ भारत मिशन कामयाब हो पायेगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय से आज निकाली गई स्वच्छता रैली में लगभग 1200 बच्चों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी उर्मिला बामरु, कार्यवाहक प्राचार्य गुंजन श्रीवास्तव, डी एम लखेड़ा, पूनम शर्मा, दीपमाला, मदन कुमार, लीना रावत आदि शिक्षक शामिल थे।