टपकेश्वर महादेव में की भगवान गणपति की विशेष पूजा अर्चना
देहरादून,
माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव में आज गणपति महोत्सव विशेष पूजा के क्रम में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) के देश भर के बच्चों ने भगवान गणपति की विशेष पूजा अर्चना की। इस अवसर पर आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी के सानिध्य में राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज के देश भर के बच्चों ने भगवान गणपति की विशेष पूजा अर्चना की और देश के चहुंमुखी विकास और भारत के विश्व गुरु बनने के लिए विशेष प्रार्थना की। भगवान टपकेश्वर महादेव के साथ साथ माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना की गई।

