HARIDWARTRENDING NEWSUTTARAKHAND

लायंस क्लब ग्रेटर हरिद्वार ने किया शिक्षकों को सम्मानित

हरिद्वार

लायंस क्लब ग्रेटर हरिद्वार द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर डा.हरिराम आय इंटर कॉलेज में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष नीलू खन्ना व लॉयन विनोद शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर लॉयन दीपक भसीन ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र छात्राओं को शिक्षकों द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना होगा तभी देश और समाज का उद्धार होगा। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में राजेंद्र प्रसाद सैनी, राजकुमार यादव, भंवर सिंह कर्णवाल, नाथीराम धारीवाल, गीता राजन, विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर आनंद कुमार शर्मा, दीपक मिश्रा, प्रियंका शर्मा, श्रवण कुमार आदि शामिल रहे। क्लब के सेक्रेटरी वरुण शर्मा, कोषाध्यक्ष हिमांशु आडवाणी, जगमोहन कौशल, अंशुल जैन, मेहुल सिंगल, गौरव शर्मा, कार्तिकेय शर्मा, सतीश शर्मा, अजय, इशांत शर्मा, रवीश भटिजा, अजय शर्मा आदि ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक डा.अरविंद शर्मा, डा.राजेश्वरी बहुगुणा, प्रवीण त्यागी, डा.सरीन कुमार, सुषमा शर्मा, जागृति पंडित, निशा, यज्ञराज भट्ट, नीरज कुमार, शशि भूषण यादव, राजेश कुमार आदि को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया।