HARIDWARTRENDING NEWSUTTARAKHAND

विधायक मदन कौशिक व पूर्व राज्यमंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने किया किडस केयर प्ले स्कूल का उदघाट्न

हरिद्वार

शिक्षक दिवस के मौके पर ज्वालापुर के मौहल्ला कोटरवान में दो से पांच वर्ष की आयु के बच्चों के लिए किड्स केयर प्ले स्कूल का शुभारंभ विधायक मदन कौशिक एवं पूर्व राज्यमंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। विधायक मदन कौशिक व पूर्व राज्यमंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि शिक्षित समाज ही राष्ट्र की उन्नति में अपनी भागीदारी को निभा सकता है। छोटी आयु से बच्चों को शिक्षा की और प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्वालापुर क्षेत्र में किडस केयर स्कूल बच्चों को अत्याधुनिक शिक्षा के माध्यम से आज के परिवेश के तौर तरीकों को सिखाने का सशक्त माध्यम अपना रहा है। अवश्य ही स्कूली बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण करेंगे। किड्स केयर स्कूल के चेयरमैन शोहेब हाशमी ने कहा कि यह अपनी तरह का हरिद्वार में पहला प्ले स्कूल है। जिसमें  बच्चों के लिए विशेष स्मार्ट कक्षाएं, स्मार्ट टीवी, स्लाइड, एसी रूम एवं बच्चों की बौद्धिक क्षमताओं का विस्तार खेल के माध्यम से किया जाएगा। स्कूल में अच्छा वातावरण उपलब्ध कराया गया है। बच्चों को किसी भी प्रकार का प्रेशर नहीं झेलना पड़ेगा। बच्चे आगे चलकर जीवन में अच्छा मुकाम प्राप्त करेंगे। डा.पूनम गुप्ता ने कहा कि अन्य सुविधाओं के साथ-साथ प्राकृतिक वातावरण में योगा कार्यक्रम व बच्चों को अन्य क्रियाकलाप कराए जाएंगे। कार्यक्रम में श्री अवध बिहारी चैरेटेबल ट्रस्ट की फाउंडर अध्यक्ष डा.पूनम गुप्ता, आईपीएस कॉलेज के चेयरमैन सुशील चौधरी, डा.रागिनी चौहान, नील कमल, जितेंद्र, ज्योत्सना आदि मौजूद रहे।