HARIDWARUTTARAKHAND

आशा कार्यकत्री एवं आशा फैसिलिटेटर ने डीएम के माध्यम से पीएम को भेजा अपना मांग पत्र

हरिद्वार। भारतीय मजदूर संघ और आशा स्वास्थ्य कार्यक्रम संगठन ने 31 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य महानिदेशक को भेजा है। नैनीताल,उत्तरकाशी, रानीपोखरी आदि जगहों से भी आशा वर्कर मौजूद रहीं।भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री सुमित सिंघल का कहना है कि वर्तमान समय में 13 हजार आशा वर्कर राज्य में कार्यरत है। आशाओं का प्रोत्साहन राशि के बदले मानदेय निर्धारित करने की मांग उठाई। आशा फैसिलिटेटर ने भी 12 सूत्रीय मांग पत्र दिया है। फैसिलिटेटर और कार्यकर्ता संगठन की प्रदेश महामंत्री रेणु नेगी ने कहा कि आशा वर्करों को एएनएम का प्रशिक्षण देकर उन्हें पदोन्नति दी जाए। आशाओं को वाहन भत्ते के लिए पंद्रह सौ रुपये और मृत्यु के बाद सरकार प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के तहत कवर करने का प्रस्ताव लाकर एकमुश्त धनराशि देने का प्रावधान करे। आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष मोनिका ने कहा कि पिछले कई वर्षों से जिला प्रशासन और सरकार को लगातार पत्र दिए जा रहे है। लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। सबसे ज्यादा समय और फील्ड कार्य आशा वर्कर करती है।