HARIDWARUTTARAKHAND

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एसएमजेएन की सिमरन को मिला गोल्ड, अपराजिता को कांस्य

हरिद्वार। डीआईटी देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले एसएमजेएन कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सिमरन को चित्रकला में स्वर्ण, बीएससी की छात्रा अपराजिता को कविता लेखन में कांस्य पदक मिला। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व कॉलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी ने कहा कि छात्र-छात्राओं की यह उपलब्धि पूरे हरिद्वार के लिए गौरवान्वित करने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंच प्रणों के प्रति युवा वर्ग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि यह महाविद्यालय परिवार के लिए गौरवशाली क्षण है और महाविद्यालय में ऐसी सांस्कृतिक प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। महाविद्यालय प्रशासन का यह प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करे।