HARIDWARTRENDING NEWSUTTARAKHAND

युवक पर युवती को भगाने के आरोप में मुकदमा

रुड़की। लक्सर कोतवाली के एक गांव की युवती दो दिन पहले घर से फरार हो गई। उसका अपने ही गांव के एक युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग था। युवक भी उसी दिन से घर से लापता है। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक लक्सर के एक गांव की युवती का गांव के युवक से प्रेम प्रसंग था। युवती के परिजनों ने कई बार उसे फोन पर युवक से बात करते हुए पकड़ा था और दोनों को नसीहत भी दी थी। वे नहीं माने तो उन्होंने युवती से फोन ले लिया और उसके आनेजाने पर भी पाबंदी लगा दी। इस पर युवती दो दिन पहले घर से लापता हो गई। परिजनों ने तलाश किया, तो पता चला कि युवक भी उसी दिन से अपने घर से फरार है।