HARIDWARUTTARAKHAND

86 लाख रुपये की सड़क का काम शुरू

हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने जटवाडा पुल वाल्मिकी बस्ती से शिवालिक नगर मार्ग पर सीवरेज पम्पिंग स्टेशन ज्वालापुर से त्रिमूर्ति नगर तिराहे तक सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य पूजन कर शुरू कराया। सड़क का 86 लाख रुपये की लागत से लोनिवि की ओर से पुनर्निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण से इस मार्ग से रोजमर्रा जिला मुख्यालय सिडकुल आने जाने वाले हजारों लोगों के अलावा सुभाषनगर, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, शिवालिक नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की ओर से आने जाने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि पूरे क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर धरातल तक पहुंचाया जा रहा है।