HARIDWARTRENDING NEWSUTTARAKHAND

नशीले इंजेक्शनों सहित एक दबोचा

हरिद्वार

नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली की रोड़ी बेलवाला पुलिस चौकी टीम ने चेकिंग के दौरान सीसीआर चौक के पास से एक व्यक्ति को 34 नशीले इंजेक्शन सहित गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी एसआई अंशुल अग्रवाल ने बताया कि नशे के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई किए जाने के उच्चाधिकारियों के निर्देशों के तहत चेकिंग के दौरान सीसीआर टावर के पास से अंकित जाटव निवासी ऋषिकेश जनपद देहरादून को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 34 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी एसआई अंशुल अग्रवाल, कांस्टेबल अरविन्द सिंह व शिवराज शर्मा शामिल रहे।