HARIDWARTRENDING NEWSUTTARAKHAND

कर्मचारी महासंघ ने अपनी मांगों को लेकर की गेट बैठक

हरिद्वार

समन्वय समिति उत्तराखंड एवं चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ की 20 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को जिला क्षय रोग अधिकारी, टीबी क्लिनिक गेट पर कर्मचारियों के साथ गेट बैठक की गयी। जिसमें कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष/संयोजक समन्वय समिति दिनेश लखेडा, जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह, प्रदेश ऑडिटर महेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र तेश्वर ने सयुंक्त रूप कहा कि कर्मचारियों का डाउन ग्रेड वेतन एवं 10,16,26 वर्ष पर समयमान वेतनमान पूर्व की भांति हो, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का 4200 ग्रेड पे स्टर्फिंग पैटर्न के आधार पर लगाया जाना, कर्मचारियों की पदोन्नति में शिथिलीकरण, वेतन विसंगति दूर करने, स्वास्य प्राधिकरण द्वारा कर्मचारियों को शत प्रतिशत सुविधा देने, पेंशनरों की कटौती को आधा करते हुए 50 प्रतिशत कटौती करने, निगमों, निकायों, स्वायसशी संस्थाओं को भी राज्य कर्मचारियों की भांति सुविधा दिये जाने समेत सभी मांगो को लेकर आंदोलन जारी की बात कही गयी हैं। यदि उसके बावजूद कर्मियों की मांगों का संज्ञान न लिया गया तो 07 अक्टूबर को देहरादून परेड ग्राउंड से गर्जना रैली की बात कही है। जिला सचिव राकेश भँवर जिला ऑडिटर शीशपाल, उपाध्यक्ष मूलचंद चौधरी, वरिष्ठ सदस्य अजय रानी ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंसन बहाल की जाए, 31 दिसम्बर और 30 जून को सेवानिवृत कर्मचारी की सेवा को 6 माह पूर्ण मानते हुए एक इंक्रीमेंट की सुविधा दी जाए, तदर्थ रूप से कार्य कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जाए और उनको पूरी सुविधा प्रदान की जाये, स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम में कार्य कर रहे कर्मचारियों की चार माह से वेतन नहीं मिला है। समन्वय समिति उनको अपना समर्थन प्रदान करती है और पुरजोर मांग की जाती है कि तत्काल इनका वेतन और इनकी न्यायोचित मांगो पर सकारात्मक रुख अपनाया जाये। अगली गेट बैठक ट्टषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कालेज में 08 सितंबर को होगी साथ ही आंदोलन की धार ओर तेज करने पर जोर दिया गया है। इस दौरान शिवनारायण सिंह, दिनेश लखेडा, महेश कुमार, राजेन्द्र तेश्वर राकेश भँवर, शीशपाल, मूलचंद चौधरी, राकेश, सचिन, गुलशन कुमार, अनिल, अवनीश, वर्णिक, अजय रानी, रजनी, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।