CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार

प्रदेशभर में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के क्रम में बहादराबाद पुलिस ने मंगलवार की देर शाम को दो शराब तस्करों को कच्ची शराब के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। बहादराबाद एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि बीती देर शाम पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सहदेवपुर रोड़ से दो शराब तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से अलग-अलग प्लास्टिक कैन से पांच-पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस आरोपियों को पकड़ कर थाने लेकर पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम खालिद पुत्र शौकत और इसरार पुत्र शफाकत निवासीगण ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।