पीड़िता ने कराया सिडकुल में आरोपी के खिलाफ मुकदमा
हरिद्वार
युवती से शादी का झांसा देकर पांच सालों से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि युवती के अब बिना शादी के सम्बंध बनाने से इंकार करने पर अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी दी जा रही। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर सिडकुल थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि सिडकुल क्षेत्र निवासी एक युवती ने न्यायालय के आदेश पर तहरीर देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप हैकि शानू चौहान निवासी रिसर्च कॉलोनी बहादराबाद हरिद्वार पिछले पांच सालों से उसको शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा है। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियों व फोटो मोबाइल में उतार ली। जब भी उसके द्वारा शादी के लिए शानू चौहान से बोला गया तो वह बहाने बनाकर टालता आ रहा है। लेकिन अब उसने शानू चौहान की बातों को मानने से इंकार कर दिया। जिस पर वह उसकी अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर एक रात सम्बंध बनाने का दबाव डाल रहा है। उसने बिना शादी के सम्बंध बनाने से इंकार करने पर उसको धमकी दी जा रही है। जिससे डर कर उसने ऋषिकेश स्थित एक हॉस्पिटल से भी नौकरी छोड़ दी है। आरोप है कि 21 जुलाई 22 की शाम को शानू चौहान ने उसकी अश्लील वीडियो व फोटो और गंदे मैसेज भी उसके भाई के मोबाइल पर भेज दिये। आरोप है कि जिसका उसके द्वारा विरोध करने पर गाली गलोच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

