dehradunUTTARAKHAND

बेरोजगारों की महारैली में शामिल हुए उक्रांद कार्यकर्ता

देहरादून

भर्ती घोटालों के खिलाफ आज डोईवाला में बेरोजगार युवकों की महारैली के समर्थन में उत्तराखंड क्रांति दल के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। महारैली में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड में अब तक हुई सभी भर्तियों की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। इस अवसर पर यूकेडी जिलाध्यक्ष संजय डोभाल ने सरकार से मांग की है कि तत्काल भर्ती का वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए। इस अवसर पर यूकेडी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि निरस्त की गई परीक्षाओं को 60 दिन के अंदर दोबारा से कराया जाए। इस अवसर पर उत्तराखंड विचार मंच के प्रदेश महासचिव संजय बहुगुणा ने कहा कि भर्ती मे भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर रैली में दल के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।