मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर का किया भव्य स्वागत
देहरादून,
पौड़ी कांड के अग्रदूत कर्मवीर जयानंद भारतीय के नाम से उत्तराखंड का सबसे महत्वपूर्ण सम्मान शैल शिल्पी संगठन गढ़वाल के मुख्य द्वार कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल द्वारा दिया गया सम्मान सब इन्हीं मात्र शक्तियों की सबसे बड़ी देन है। इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर ने कहा कि यहां पहुंचने पर उनका गांधी पार्क व हरबर्टपुर में स्वागत करने के लिए महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच की लक्ष्मी देवी और उनकी टीम के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कंुवर ने कहा कि इसका असली हकदार भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच का एक-एक कार्यकर्ता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी मातृ शक्तियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विमला देवी राष्ट्रीय महासचिव, कुना देवी जिला अध्यक्ष देहरादून महिला मोर्चा, कविता देवी जिला महासचिव देहरादून महिला मोर्चा, रोशनी देवी, सविता देवी आदि उपस्थित रही।

