गली और झुग्गियों में शिक्षा के बढ़ावे को चलाया पायलट प्रोजेक्ट
देहरादून
बीडीएफ नवादा स्कूल की शिक्षिकाओं ने पहले छात्रा का परिचय कराया कि पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत वर्ष 2018 में देहरादून की गली और झुग्गियों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया। यहां अध्ययनरत बच्चों और उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर बताया गया कि यह छात्रा मुस्कान है, अब एक 11 साल की हो गई है जो अपने जीवनकाल में कभी स्कूल नहीं गई और वह आठ साल की उम्र में हमारे पास आई थी। वह अपने परिवार के साथ काम की तलाश में देहरादून आई थी। इस अवसर पर बताया गया कि वह मूल रूप से अलीगढ़ यूपी की रहने वाली है। बताया गया कि उसकी मां अपने परिवार की देखभाल के साथ ही साथ दिहाड़ी मजदूरी करती है। उसके पिता अलग रहते हैं। मुस्कान के तीन और भाई-बहन हैं, वह अपनी माँ के साथ दिहाड़ी मजदूर के रूप में अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए काम करते हैं। इस अवसर पर बताया गया कि मुस्कान वह हमारे नवादा स्कूल में आने लगी और मूल बातें शुरू की। शिक्षकों ने उसे सक्षम बनाया था और वह इतनी सक्षम है कि उसे इस साल सीधे सरकारी प्राथमिक स्कूल में चौथी कक्षा में स्कूल में भर्ती कराया गया है।

