dehradunUTTARAKHAND

इलाज के दौरान लक्सर में तैनात उप जिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया की मौत

देहरादून

हरिद्वार जिले के लक्सर में तैनात उप जिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया की आज सुबह एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। यहां उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने इस दुखद खबर की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 26 अप्रैल को लक्सर रुड़की मार्ग पर भीषण हादसा हो गया था और उप जिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उन्होंने बताया कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उप जिलाधिकारी लक्सर संगीता कन्नौजिया की हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उन्हें रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि उनके सिर और जबड़े में चोट लगी थी। उन्होंने बताया कि हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अप्रैल माह से एम्स ऋषिकेश में उनका इलाज जा रहा था, लेकिन आज उनका निधन हो गया। वहीं दूसरी ओर एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि एम्स ऋषिकेश के क्रिटिकल केयर यूनिट पर उनको भर्ती कराया गया था। इस दुर्घटना में उन्हें सर्वाइकल स्पाइन इंजरी हो गई थी डॉक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद भी वह नहीं बच पाई और आज उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। उनके स्वजन यही मौजूद है। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने उप जिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।