CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

घर में घुसकर महिला से मारपीट कर कपड़े फाड़े

हरिद्वार

एक महिला ने तीन भाईयों समेत चार लड़कों पर घर में घुसकर गाली गलोच करते हुए लाठी-डण्डों से हमला कर तथा अश्लील हरकत करते हुए कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए कोतवाली रानीपुर में शिकायत की है। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि एक महिला श्रीमती प्रतिमा पत्नी रविन्द्र निवासी ग्राम सलेमपुर महदूद रानीपुर हरिद्वार ने तहरीर देकर शिकायत की है। तहरीर में कहा गया है कि 03 सितम्बर 22 को उसकी बहन श्रीमती बती पत्नी स्व. किशनपाल और उसके बेटे रोेहित को घर में घुसकर मनोज पुत्र सूरत सिंह और विनोद पुत्र नेत्रपाल निवासीगण ग्राम सलेमपुर महदूद रानीपुर हरिद्वार ने गाली गालोच करते हुए मारपीट की थी। घटना के सम्बंध में उसकी ओर से पुलिस में शिकायत की गयी थी। जिस कारण मनोज और विनोद उससे रंजिश रखते हैं। जब उसके पति रविन्द्र 06 सितम्बर 22 की सुबह काम पर चले गये, तभी मनोज अपने दो अन्य भाईयों विक्रम, बिशम और विनोद के साथ लाठी-डण्डे लेकर उसके घर में घुस आये। आरोप है कि उन चारों ने उसके साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट करते हुए उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिये। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने उसको बचाया। आरोप है कि उक्त चारों ने उसको जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।