CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

नशीली मिठाई खिलाकर तीन बच्चों की मां से दुष्कर्म

हरिद्वार

तीन बच्चों की मां को नौकरी दिलाने का झांसा देकर जन्मदिन के नाम पर नशीली मिठाई खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। युवक पर महिला की अश्लील वीडियो व फोटो मोबाइल में उतार कर उसको ब्लैकमेल करतेे हुए यौन शोषण का आरोप है। बताया जा रहा है कि चोरी मामले में पकड़े जाने पर युवक ने महिला को जेल से छुड़ाने पर उसकी सभी वीडियो डिलिट करने तथा उसके साथ शादी कर घर बसाने का वादा किया था। लेकिन बाहर आते ही अपना वादा भूलकर महिला के सोने के कुण्डल, बालियां और 20 हजार की नगदी छीन कर फरार हो गया। जिसको लेकर महिला ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कोतवाली रानीपुर क्षेत्र निवासी एक महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने तहरीर में कहा हैं कि वह अपनी पति से 11 सालों अलग रह रही है। जिसके तीन बच्चे हैं, जिसकी माली हालत ठीक नहीं थी। दो साल पूर्व वह नौकरी की तलाश में थी, तभी उसकी पहचान विशाल कुमार निवासी नरेश कुमार निवासी हरिलोक कॉलोनी ज्वालापुर से हुई। जिसने उसको नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाते हुए उसको मोबाइल नम्बर ले लिया। विशाल उससे मोबाइल पर नौकरी दिलाने के बहाने बाते करने लगा। इसी बीच दोनों के बीच दोस्ती हो गयी। विशाल 28 अगस्त 22 को उसके घर पर पहुंचा। उस वक्त बच्चे स्कूल गये हुए थे। विशाल ने उससे बायोडेटा मांगा और फिर जन्मदिन की नशीली मिठाई खिलाकर उसके अचेत होने पर दुष्कर्म कर अश्लील विडियों व फोटो बनाई। जिसके आधार पर उसको ब्लैकमेल कर उसके साथ रहकर यौन शोषण करने लगा। इसी दौरान विशाल चोरी के मामले में जेल चला गया। विशाल ने उसको जेल से छुड़ाने पर उससे शादी करने और अश्लील वीडियो को डिलिट करने का भरोसा दिलाया। लेकिन जेल से बाहर आते ही विशाल अपना वादा भूल गया और अश्लील वीडियो व फोटो के बल पर दुष्कर्म करने लगा। इसी बीच विशाल उसके सोने के कुण्डल व बालिया और 20 हजार की नगदी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।