HEALTH

जिला हॉस्पिटल गांधी शताब्दी चिकित्सालय के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना वॉरियर्स सम्मान प्रदान किया गया

 

देहरादून……..

नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स के तत्वावधान में जिला हॉस्पिटल गांधी शताब्दी चिकित्सालय के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना वॉरियर्स सम्मान प्रदान किया गया।

यहां नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स ने कोरोना की ड्यूटी मे लगे जिला अस्पताल कोरोनेशन, गाँधी शताब्दी व दून मेडिकल कॉलेज देहरादून के डॉक्टर्स व स्वास्थ्य कर्मियों व सफाई कर्मियों को कोरोना वॉरियर्स सम्मान से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के संरक्षक सरदार जी एस जस्सल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान द्वारा डीजी हेल्थ व पीएमएस को औषधि पौधा भेंट कर किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम मे उपस्थित डीजी हेल्थ व पीएमएस को एवं अन्य डॉक्टर्स व कर्मचारियों को कोरोना वॉरियर्स सर्टिफिकेट संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान, संरक्षक जी एस जस्सल, महासचिव सुदेश उनियाल, मीडिया प्रभारी सोमपाल सिंह द्वारा प्रदान किये गए । इस अवसर पर कोरोना महामारी से जंग लड़ रहे फ्रंटलाइन योद्धाओं जिसमें डॉव व स्वस्थ कर्मियों को उनकी हिम्मत एवं कोविड-19 की लड़ाई मैं अपनी लगन व ईमानदारी के साथ अपनी जान की परवाह किये बगैर ही अपने फर्ज को निभा रहे हैं । ऐसे योद्धाओं को एसोसिएशन दिल से सलाम करती है अपनी ओर सेआप सभी को सम्मानित करने के लिए छोटी सी कोशिश की एसोसिएशन ने की है ।

इस अवसर पर कोरोना काल मे उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हे व उनकी सहियोगी संगीता नौटियाल को सम्मानित भी किया गया । कौशिक होमियो क्लीनिक के के डॉ० शैलेन्द्र कुमार कौशिक को भी उनके द्वारा इम्युनिटी बूस्टर आरसैनिक एल्ब की 142762 किटें निःशुल्क वितरण करने पर तो समाज सेवी व वार्डबॉय विजय राज और उनके सहियोगियों को कोरोना पेसेन्ट के दाह संस्कार कराने में सहयोग प्रदान किया गया।