dehradun

कांग्रेस नेता महेश जोशी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हर मोर्चे पर नाकाम होने का आरोप लगाया

 

देहरादून…..

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता कांग्रेस नेता महेश जोशी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हर मोर्चे पर नाकाम होने का आरोप लगाया ।

यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर उत्तराखंड का निर्माण हुआ आज वो सभी ज्वलंत मुद्दे हाशिए पर है । सरकार की कोई सोच नहीं है जिससे राज्य प्रगति के पथ पर चल सके । उन्होंने कहा कि रोजगार को लेकर बेरोजगार युवाओं के हितों से कुठाराघात कर रही है प्रदेश की राज्य सरकार । उन्होंने कहा कि विभागों में पद रिक्त होने के बावजूद पिछले चार वर्षो में कोई नियुक्ति नहीं की गई ।

उन्होंने कहा कि ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपनल के माध्यम से जिन युवाओं को रोजगार दिया गया वो खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर आंदोलनरत है । उनकी मांगे हैं समान कार्य समान वेतन, नियमितीकरण व वेतन से जी एस टी की कटौती ।उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि पलायन जैसे  ज्वलंत मुद्दे को लेकर सरकार की कोई सोच नहीं हैं । कोरोना काल के दौरान घर वापसी आए   प्रदेश वासियों के कल्याण को कोई नीति निर्धारित नहीं की गई