ENTERTAINMENT

कॉमेडियम कपिल शर्मा एयरपोर्ट से व्‍हील चेयर पर हुए स्पाट,  मीडिया को देखते ही भड़के, दी गाली

मुंबई……..

बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन कपिल शर्मा हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। लेकिन सोमवार को कपिल को मुंबई एयरपोर्ट पर व्‍हीलचेयर पर स्‍पॉट किया गया। कपिल की तब‍ियत ठीक नहीं है, हालांकि उन्‍हें क्‍या हुआ है इस बात का पता नहीं चल सका है। लेकिन ऐयरपोर्ट पर मीडिया के कैमरों को देखकर कपिल अपना आपा खो बैठे। कैमरापर्सनों को खुद से दूर रहने की ह‍िदायद देने के साथ ही कपिल ने गाली भी दी। वहीं बाद में कपिल का मैनेजर मीडिया के फोटोग्राफर्स को उनकी हालत को देखने और गाली देने वाला वीडियो डिलीट करने की बात कहता हुआ नजर आया। वीरेंद्र चावला ने कपिल का ये वीडियो शेयर करते हुए एयरपोर्ट पर घटी पूरी घटना का ज‍िक्र भी किया है।

वीरेंद्र चावला ने अपने पोस्‍ट में ल‍िखा है, जब हम कपिल का फोटो लेने आगे बढ़े तो उनके बॉडीगार्ड ने हमें धक्‍का मारा। फोटोग्राफर्स ने कहा कि उन्‍हें कपिल से बात करनी है तो कपिल ने खुद फोटोग्राफर्स को दूर रहने की बात कहते हुए श्उल्‍लू का पट्ठाश् कहा। कपिल का ये गुस्‍से वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब कपिल शर्मा अपने गुस्‍से और इस तरह के रवैये के कारण सुर्खियों में आए हैं। इससे पहले वह अपनी पूरी टीम से ऑस्‍ट्रेल‍िया ट्रिप पर झगड़ा कर चुके हैं, ज‍िसके बाद सुनील ग्रोवर, अली असगर समेत कपिल की पूरी टीम ने उनसे मुंह मोड़ ल‍िया था। इसके अलावा कपिल शर्मा के एक मीडिया र‍िपोर्ट को गाली देने का वीडियो और उनके ट्वीट भी खूब वायरल हो चुके हैं।