TRENDING NEWS

शहर के घाटों पर होंगे आस्था कलश स्थापित

हरिद्वार……

हरिद्वार कुम्भ में हरकी पैड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर 256 आस्था कलश स्थापित किए जा रहे हैं। इन कलश में श्रद्धालुओं को अपने पुराने वस्त्रें को विसर्जित करने के लिए संदेश दिया जाएगा। जिससे कि श्रद्धालुगण अपने पुराने वस्त्र गंगा जी में ना विसर्जित करें। प्रायः देखा गया है कि श्रद्धालुगण अपने पुराने वस्त्रें को तमाम गंगा घाटों पर फेंक देते थे। जिससे इन वस्त्रें से गंगा प्रदूषित होती थी। नमामि गंगे योजना के तहत इस तरह के 256 आस्था कलश तमाम घाटों पर स्थापित किए जा रहे हैं। आज मेला नियंत्रण भवन में मेलाधिकारी दीपक रावत ने आस्था कलश का जायजा लिया और इसे मजबूत बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर मेला अधिकारी ललित नारायण मिश्रा भी मौजूद रहे।