मुख्य सचिव को पत्र लिख लंपी बीमारी की रोकथाम युद्ध स्तर पर शुरू करने का आग्रह
देहरादून
जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि पूरे देश में जिस तरह से पशुओं को लंपी स्किन रोग तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है, उससे उत्तराखंड भी अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि मोर्चा ने इस मामले में मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन को पत्र प्रेषित कर युद्ध स्तर पर इस बीमारी की रोकथाम एवं व्यापक प्रचार-प्रसार युद्ध स्तर पर करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर नेगी ने कहा कि वैसे तो इस बीमारी हेतु कोई इलाज नहीं है, लेकिन स्वच्छता, कारगर टीकाकरण, देसी इलाज एवं अन्य उपायों से इसकी रोकथाम की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पशुपालकों को इस बीमारी के चलते पशुधन के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है, वहीं मोर्चा ने पशुपालकों से भी आग्रह किया कि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

