TRENDING NEWSUTTARAKHAND

जलनिगम कार्यालय बना युद्धालय

श्रीनगर गढ़वाल

श्रीनगर जलनिगम कार्यालय आज युद्धालय में तब्दील हो गया। यहां निगम के एक ठेकेदार और अधिशासी अभियंता के बीच जमकर तू तू-मैं मैं हो गयी। हंगामा इतना बढ़ा कि अधिशासी अभियंता ने सुसील जोशी नाम के ठेकेदार को कमरे में ही बन्द कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया। पुलिस को बुलाने के बाद मामला कुछ शांत हुआ। अब दोनो पक्ष एक दूसरे पर पुलिस कार्यवाही करने की बात कर रहे हैं। ठेकेदार सुशील जोशी ने बताया कि उसने पाबो ब्लॉक में निगम की योजना में टैंक बनाने का कार्य किया था। यह कार्य छः माह पूर्व कर दिया गया था। आज जब वो अपनी पेमेंट के लिए निगम कार्यालय पहुंचा ओर जब उन्होंने पेमेंट सम्बंधी बात अधिशासी अभियंता से की तो उन्होंने उन्हें कमरे में बन्द कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया। उन्होंने कहा कि वे अपना हक मांगने के लिए कार्यालय में आये थे, लेकिन विभाग के अधिकारी उनसे बदतमीजी कर रहे थे, उन्होंने जब विरोध किया तो उन्हें कमरे में बन्द कर दिया गया। वहीं पूरे मामले में अधिशासी अभियंता जलनिगम आरसी मिश्रा ने कहा कि सम्बंधित ठेकेदार को जो काम दिया था उन्होंने वो मानकों में पूरा नहीं किया। जब उनसे पूछा गया तो प्रधान द्वारा दिये गए प्रपत्र दिखाने लगे जो नियम अनुसार मान्य नही हैं। जब उनके पेमेंट रुकने की बात कही गयी तो वे बदतमीजी करने लगे। उन्होंने बताया कि मजबूरन उन्हें कमरे में बन्द करना पड़ा।