UTTARAKHAND

नशे में वाहन चलाने वाले 2 चालक गिरफ्तार

पिथौरागढ़

जिले में नशे में सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे चालकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने नशे में वाहन चला रहे दो चालकों नरेश कुमार थरकोट निवासी व सूरज कुमार विण निवासी को गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को सीज किया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 28 वाहन चालकों का चालान किया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा आगे भी अभियान जारी रहेगा।