HARIDWAR

जहरीली शराब पीने से छः ग्रामीणों की मौत, हड़कम्प

हरिद्वार,

पथरी थाना क्षेत्रर्न्गत दो गांवों में जहरीली शराब पीने से छः ग्रामीणों की मौत से हड़कम्प मच गया। लेकिन एसपी देहात की ओर से गांव फूलगढ़ के चार ग्रामीणों की मौत की पुष्टि की है। जबकि अन्य मौतें अन्य कारणों से बतायी जा रही हैं। जिनमें एक मृतक का परिजन पुलिस की सूचना से पूर्व ही दांह संस्कार कर दिया गया, जबकि पुलिस ने तीन शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ग्रामीणों के मौत की वजह के कारणों की जानकारी नहीं दे पा रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस प्रारम्भिक तौर पर सूचनाओं के आधार पर ग्रामीणों की मौत के मामले में पूछताछ में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र स्थित गांव शिवगढ और गांव फूलगढ़ में शुक्रवार की रात चार ग्रामीणों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गयी। बताया जा रहा हैं कि एक ग्रामीण राजकुमार पुत्र सेवाराम उम्र 38 वर्ष निवासी गांव फूलगढ पथरी हरिद्वार के परिजनों ने सुबह की पुलिस को भनक लगने से पूर्व ही उसका दांह संस्कार कर दिया। लेकिन पुलिस को मामले की जानकारी लगते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर तीन ग्रामीणों अमरपाल पुत्र गोपाल उम्र 30 वर्ष निवासी गांव फूलगढ पथरी, अरूण चौहान पुत्र चन्द्रभान उम्र 40 वर्ष और बिरम सिंह पुत्र बलजीत चौहान निवासी गांव फूलगढ़ पथरी हरिद्वार के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी लगते ही एसएसपी डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, एसपी देहात परमेन्द्र डोबाल, सीओ देहात समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों समेत पीडित परिजनों से घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने तत्काल मामले की जांच के आदेश दिये। ग्रामीणों की मौत की वजह जहरीली कच्ची शराब पीने से होना बताया जा रहा है। लेकिन पुलिस अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का तर्क हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस प्रशासन चार ग्रामीणों के मौत की पुष्टि की है। जबकि ग्रामीण जहरीला कच्ची शराब पीने से सात ग्रामीणों की मौत की बात कर रहा है। गांव शिवगढ़ के पूर्व प्रधान मांगेराम ने बताया कि जहरीली कच्ची शराब पीने से सात ग्रामीणों की मौत हुई है। जिनमें दो ग्रामीणों ईशमपाल पुत्र राजेन्द्र उम्र 38 वर्ष निवासी गांव शिवगढ़ पथरी, तेजपाल पुत्र रामसिंह उम्र 55 वर्ष निवासी गांव फूलगढ़ पथरी की मौत गुरूवार की रात को हो गयी थी। जिसका दांह संस्कार परिजनों द्वारा शुक्रवार को कर दिया। जबकि एक अन्य ग्रामीण मनोज पुत्र धर्मवीर उम्र 40 वर्ष निवासी शिवगढ़ पथरी की मौत भी जहरीली कच्ची शराब पीने से हुई है। लेकिन मनोज की मौत को लेकर संश्य की स्थिति है। मनोज के परिजन खुद उसकी मौत के वजह पिटाई से होना बता रहे हैं। जिसको उपचार के लिए परिजन शुक्रवार की रात को जिला अस्पताल पहुंचे थे। जहां पर उसकी स्थिति को गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों द्वारा हॉयर सेंटर रेफर करने की तैयारी कर रहा था, तभी मनोज ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने शव को मोर्चरी में रखवाते हुए पुलिस को सूचित कर दिया। बताया जा रहा है कि भले की परिजन मनोज की मौत के वजह मारपीट बता रहे हो, लेकिन उसके शरीर पर कही पर चोट के निशान नहीं थे। मृतक मनोज के भाई सौरभ कुमार ने पथरी थाने में गांव फूलगढ निवासी एक ग्रामीण पर मारपीट कर गन्ने के खेत में फैकने की शिकायत की गयी है, लेकिन पुलिस इन तीन मौतों को अलग-अलग वजह बता रही है। जिनमें दो ग्रामीणों का परिजन दांह संस्कार कर चुके हैं। लेकिन मनोज का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। जिसके बाद ही उसकी मौत की वजह का भी खुलासा हो सकेगा कि उसकी मौत मारपीट से हुई या फिर अन्य कारणों से हुई। पुलिस चारों मृतकों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने की प्रतिक्षा कर रही है। जिसके बाद ही ग्रामीणों की मौत के राज से पर्दा उठ सकेगा। एसपी देहात परमेन्द्र डोबाल ने बताया कि गांव फूलगढ़ निवासी चार ग्रामीणों की मौत की सूचना मिली थी। जिनमें एक मृतक राजकुमार के परिजनों ने दांह संस्कार कर दिया। जबकि तीन ग्रामीणों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे गये हैं। जिनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही उनकी मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा। तीन अन्य ग्रामीणों की अन्य कारणों से हुई मौत को भी कुछ लोग इन्हीें मौतों की कड़ी से जोड़ रहे हैं। जबकि दो मृतकों का परिजनों ने दांह संस्कार कर दिया है। लेकिन मृतक मनोज का भी पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जबकि उसके भाई ने थाने में मनोज की मौत मारपीट करने की वजह बतायी है जिसके सम्बंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।