HARIDWAR

मेला चिकित्सालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

हरिद्वार,

स्वास्थ्य विभाग ने श्री गोविन्द बल्लभ पंत जयंती के उपलक्ष्य में उप-जिला (मेला) चिकित्सालय हरिद्वार परिसर में जन चेतना कला मंच, पौड़ी गढ़वाल द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में गीत एवं नाटक के माध्यम से अस्पताल में मरीजों एवम स्वास्थ्यकर्मियों को डेंगू की रोकथाम, बचाव व उपचार संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता के नेतृत्व में मेला अस्पताल में कायाकल्प के मानकानुसार अस्पताल के माध्यम से समाज सेवा तथा स्वास्थ्य एवं बीमारियों के प्रति जागरूकता करने का बीड़ा उठाया है। डॉ. निशात अंजुम कहा कि चिकित्साकर्मियों और आम जनता में विश्वास बढ़ाने की जरूरत है ताकि बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सके। डॉ. तेजस्विता बिष्ट ने डेंगू की रोकथाम के लिए घर और आज पास पानी इकठ्ठा नहीं होने देने से बीमारी से बचने की अपील की। डॉ. वैभव कोहली ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन के लिए स्वयं को और पर्यावरण को स्वच्छ रखना आवश्यक है। यदि आपके आसपास का माहौल स्वच्छ है तो उसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। नुक्कड़ नाटक करने वाली संस्थान जन चेतना कला मंच के संस्थापक प्रकाश चंद्र बछवाड़ ने अपने दल सहित खूब बढ़िया प्रस्तुति की। कलाकारों में मुकुल बछवाड़, अनिल, विकास, विपुल, श्रीमती पुष्पा ने प्रतिभाग किया। श्री गोविन्द बल्लभ पंत जयंती के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज द्विवेदी, वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. राजीव रंजन तिवारी, प्रभारी वायरोलॉजी लैब, डॉ. निशात अंजुम, पैथोलॉजिस्ट डॉ. तेजस्विता बिष्ट, कोविड 19 नोडल अधिकारी डॉ. वैभव कोहली, डॉ. प्रदीप बिष्ट, प्रधान सहायक अंशु तोमर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, मूलचंद, कल्याण, अशोक चीकू आदि मौजूद रहे।