HARIDWARUTTARAKHAND

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौत

रुड़की

लक्सर हरिद्वार हाईवे पर बारातघर में शादी का समारोह था। कलसिया, लक्सर निवासी युवक राजन अपनी मां सोमवती को बाइक पर बिठाकर समारोह में गया था। रविवार देर शाम वे घर लौट रहे थे। लक्सर बालावाली रोड पर मुंडाखेड़ा खुर्द के पास सामने से लकड़ी लादकर आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और भाग गया। इसमें मां बेटा, दोनों घायल हुए। उन्हें लक्सर के सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां से डॉक्टर ने महिला को गंभीर बताकर हरिद्वार भेजा, हरिद्वार से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। वहां पहुंचकर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के पति जय सिंह ने कोतवाली में इसकी तहरीर दी। कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर व उसके चालक पर मुकदमा दर्ज कर उसकी पहचान की जा रही है।