TRENDING NEWSUTTARAKHAND

परिवार से झगड़ने पर पुलिस ने पकड़ा

रुड़की

परिवार से झगड़ने पर पुलिस ने घर के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि डबल फाटक के पास अपने परिवार से एक व्यक्ति झगड़ रहा है। लोगों के समझाने पर भी मामला शांत नहीं हो पाया। पुलिस ने विकास निवासी गोल भट्टा को मौके पर जाकर पकड़ लिया। पुलिस टीम में कांस्टेबल सोबन सिंह और विक्रम शामिल रहे।