विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर वेबिनार के माध्यम से संगोष्ठी का आयोजन
देहरादून,
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के तत्वावधान में वेबिनार के माध्यम से एक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ. (प्रो) मनीष गुप्ता (डीन) ए. आई. विश्वविद्यालय, बरेली, (उत्तर प्रदेश) ने इस अवसर पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी एस चंद्रा ने कार्यक्रम आयोजन करने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज कल छोटी-छोटी बातों को लेकर युवा पीढ़ी में सहनशीलता को कायम न रख कर आए दिन आत्महत्या जैसी घटनाएं घटित होती जा रही हैं, जबकि उनकी जांच की जाए तो अक्सर गंभीर बात नजर नहीं आती परंतु आज कल मनुष्य में सहनशीलता, गंभीरता अथवा अपने मानव जीवन को इगो की तरह लेकर बिना सोचे समझे यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जन जागरूकता एवं परामर्श केंद्रों की अनिवार्यता होनी चाहिए, जिससे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इस अवसर पर इस कार्यक्रम में सह संयोजक डॉ. प्रो. मनोविज्ञान ललित पंत द्वारा परिचय व संचालन किया जाएगा। प्रो. इतिहास विकास जोशी द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव रखा जाएगा तथा स्वामी एस चंद्रा द्वारा संस्था की कार्यकलापों एवं संस्था के उद्देश्यों की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर स्वामी ने बताया कि संस्था के द्वारा वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा जिसमें मानसिक रोग दिवस, मद्य निषेध, दिवस महिला, शिक्षा दिवस सहित विभिन्न प्रकार की मानव से जुड़े हुए दिवसों पर जन जागरूकता अभियान चलाने एवं विद्वानजनों का प्रबोधन के लिए निवेदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों एवं का विश्वविद्यालयों में इस प्रकार के आयोजन करके युवा पीढ़ी को परामर्श एवं सहयोग के लिए आह्नान किया जाएगा।

