dehradun

उत्तराखंड पुलिस ने ग्राफिक एरा एफसी को 2-2 के गोल से बराबरी पर रोका

देहरादून,

डिस्ट्रिक्ट साकर एसोसिएशन देहरादून द्वारा आयोजित 77वीं लाला नेमी दास मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग चैम्पियनशिप 2022 में आज सुपर लीग का तीसरा मैच उत्तराखंड पुलिस एफसी व ग्राफिक एरा एफसी के बीच खेला गया। उत्तराखंड पुलिस ने ग्राफिक एरा एफसी को 2-2 के गोल से बराबरी पर रोका और मैच ड्रा रहा। यहां पवेलियन मैदान में खेली जा रही लीग के मैच का पहला गोल 30वें मिनट में मानव ने ग्राफिक एरा को 1-0 से आगे कर दिया और पहले हाफ तक इसको बरकरार रहा। मैच के दूसरे हाफ में उत्तराखंड पुलिस के शेर सिंह बोरा ने 50वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को एक एक से बराबरी दिलाई और उसके बाद दोनों टीमों ने एक दूसरी टीम पर आक्रमण कर किये। मैच के दूसरे हाफ के 62वें मिनट में एक बार फिर मानव ने गोल कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। उसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने भी मैच मे वापसी करते हुए शैलेंद्र नेगी ने एक गोल कर मैच का स्कोर 2-2 दो से बराबरी पर ला दिया। इस अवसर पर रेफरी गोपाल जोशी ने ग्राफिक एरा के रचित को पीला कार्ड दिखाया और अंततः मैच 2-2 के स्कोर पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर आयोजक उस्मान खान ने बताया कि कल 11 सितंबर 2022 को गढ़वाल स्पोर्टिंग एफसी व अधोईवाला एफसी के बीच तीन बजे से पवेलियन ग्राउण्ड मे खेला जाएगा। इस अवसर पर अनेक खेल प्रेमी उपस्थित थे।