आप नेताओं की सक्रियता से बौखलाई भाजपा: नवीन कौशिक
हरिद्वार। वरिष्ठ आम आदमी पार्टी नेता नवीन कौशिक ने कहा कि आप की उत्तराखण्ड में सक्रियता व जनता से मिल रहे भारी समर्थन से भाजपा में बौखलाहट साफ देखने को मिल रही है। उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। दौरे पर आए प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का स्वागत करने के दौरान नवी कौशिक ने कहा कि प्रदेश प्रभारी व अन्य बड़े नेताओं के दौरे से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में बौखलाहट साफ तौर पर देखी जा सकती है। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से निराश उत्तराखण्ड की जनता का विश्वास आप के प्रति बढ़ रहा है। नवीन कौशिक ने कहा कि केद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनसमस्याओं के निदान में पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। महंगाई व बेरोजगारी के मामले में उत्तराखण्ड देश भर में शीर्ष पर है। भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा के पदाधिकारी व विधायक महिलाओं का उत्पीडऩ करने में लगे हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता आजिज आ चुकी है तथा विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी आमजन की पहली पसंद बनी हुई है। जनता से मिल रहे अपार समर्थन के चलते 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भारी मतों से जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। सरकार बनने पर उत्तराखण्ड का विकास करने के साथ दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश की जनता को बिजली, पानी, शिक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। इस दौरान सुरेंद्र बिड़ला, विकास, राजन कुमार, विनोद सिंह, अश्वनी कुमार, मुकेश कुमार, सुभाष चंद्र, रणधीर सिंह आदि आप कार्यकर्ता मौजदू रहे।

