एनएसयूआई ने डीएवी एवं डीबीएस पीजी कॉलेज में किया आजादी गौरव यात्रा का आयोजन
देहरादून
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा आजादी गौरव यात्रा का आयोजन डीएवी पीजी कालेज एवं डीबीएस पीजी कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं व कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कहा गया कि एआईसीसी द्वारा भारत-जोड़ो तिरंगा यात्रा अभियान की शुरुआत की गई है जिसके तहत आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशभर में शहीदों को याद करते हुए आजादी की गौरव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर एनएसयूआई भी कॉलेज परिसरों में आजादी गौरव यात्रा का आयोजन कर रही है। इस अवसर पर आज एनएसयूआई कार्यकर्ता सुबह बड़ी संख्या में डीबीएस महाविद्यालय में एकत्र हुए और जिसके बाद नारेबाजी करते हुए करनपुर चौक से सर्वे चौक होते हुए यात्रा डीएवी महाविद्यालय के कैंपस तक निकाली गई। इस अवसर पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर एनएसयूआई प्रदेश के महाविद्यालयों में स्वतंत्रता सैनानियों के सम्मान में यह यात्रा निकाल रही है। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर आजादी की गौरव यात्रा में विनीत प्रसाद भट्ट, रोबिन त्यागी, राष्ट्रीय संयोजक विकास नेगी, प्रदेश महासचिव हिमांशु रावत, जिला उपाध्यक्ष उदित थपलियाल, वासु शर्मा, राहुल जग्गी, सिद्धार्थ अग्रवाल, नमन शर्मा, अरुण टम्टा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

